बच्चों ने दिखाया मौसम का रंग
क्रेयंसमॉन्टेसरी स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। इसमें दो से छह साल तक के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। शिशु ग्रुप के बच्चों ने मौसम के विभिन्न रंग को अपने हाव-भाव, पोशाक और गीत से दिखाया। बारिश में मेढक की आवाज, गरमी में तरबूज से भरा बाजार, ढंड के मौसम में स्नो मैन का जलवा आदि दिखाया। इसमें शोभी, कर्तव्य, विराट, ऋत्विक, कार्तिक, काव्या, आश्रमी, रेहान आदि की भूमिका सराहनीय रही। इसके पहले धर्म का महत्व समझाते हुए अलग-अलग धर्म और प्रदेश के गीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया।
शिशु कलाकारों ने कॉमेडी के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचने का संदेश दिया। मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल शुभा गर्ग, वंदना कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य शिक्षिकाओं के साथ काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।