- Hindi News
- सीएम आवास का घेराव करेंगे प्राथमिक शिक्षक
सीएम आवास का घेराव करेंगे प्राथमिक शिक्षक
रांची| अखिलझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक राजकीय मध्य विद्यालय, पहाड़ी टोला में हुई। अध्यक्षता करते हुए अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। इसके विरोध में 26 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस बीच कैबिनेट के मंत्रियों का भी घेराव किया जाएगा। बैठक में राममूर्ति ठाकुर, उदय कुमार सिंह, धीरज कुमार, हरे कृष्ण चौधरी, सलीम सहाय तिग्गा, विनोद कुमार, सुनील दुबे, आलोक कुमार सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।