पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गीत संगीत के बीच फ्रेशर्स का स्वागत

गीत-संगीत के बीच फ्रेशर्स का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतजेवियर्स कॉलेज के केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के सीनियर्स ने रविवार को प्रिस्टिन 14 कार्यक्रम का आयोजन कर विभाग में आए फ्रेशर्स का स्वागत किया। सीनियर्स छात्राओं ने फ्रेशर्स के माथे पर तिलक लगाकर स्वागत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद वेलकम डांस के साथ फ्रेशर्स का कॉलेज के केमेस्ट्री डिपार्टमेंट में स्वागत किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत फ्रेशर्स का परिचय हुआ। कार्यक्रम का संचालन विशाल और श्वेता ने संयुक्त रूप से किया। इसमें सुश्री प्रेमलता ने सहयोग किया। विशाल ने फ्रेशर्स डे के कार्यक्रम को परस्पर परिचय का तरीका बताया। कहा कि छात्रों को इसी तरह एक-दूसरे को जानने और शिक्षा के क्रम में परस्पर सहयोग करने की जरूरत है।

इसी क्रम में रैम्प शो और मिस्टर एंड मिस फ्रेशर्स का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम विभाग के एचओडी फादर पीटर पॉल और यूआर सेन ने भी फ्रेशर्स का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सफलता की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान फैशन शो का भी आयोजन किया गया।

स्वागत समारोह में डांस करते सीनियर्स और जूनियर छात्र-छात्राएं।