- Hindi News
- प्रमोशन नहीं मिलने से शिक्षकों में आक्रोश
प्रमोशन नहीं मिलने से शिक्षकों में आक्रोश
रांची | झारखंडमाध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय में हुई। इसमें 24 साल सेवा देने के बाद भी प्रोन्नति नहीं मिलने पर शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों ने आक्रोश व्यक्त किया। प्रदेश संगठन गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि राज्य के सभी कर्मचारियों और जिला स्कूल के शिक्षकों को यह लाभ मिल रहा है। एमएसीपी का लाभ देने की मांग सराकर से की गई। सांगठनिक चुनाव पर भी चर्चा की गई। राज्य अधिवेशन सात और आठ फरवरी 2015 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में गंगा यादव के अलावा जगन्नाथ प्रसाद, काली नाथ झा, लालबाबू सिंह, गोबर्धन अधिकारी, राजेंद्र प्रसाद सिंह, भिखारी राम, विश्वनाथ दुबे, विजय कुमार ओझा, अनिल, काली चरण, राजेश्वर सिंह, राम नंदन सिंह, सत्य नारायण, आरएन यादव, रघुशरण समेत अन्य थे।