पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिसोर्स गैप पर ऊर्जा मंत्री मिलेंगे सीएम से

रिसोर्स गैप पर ऊर्जा मंत्री मिलेंगे सीएम से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | ऊर्जाविभाग का रिसोर्स गैप बंद किये जाने के मामले पर जल्द ही ऊर्जा मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष एसएन वर्मा और ऊर्जा सचिव जेबी तुविद के साथ ही कई अधिकारी होंगे। वित्त विभाग द्वारा रिसोर्स गैप सहित ऊर्जा विभाग के बजट में कटौती किये जाने से मंत्री नाराज हैं और इस मामले का हल निकालना चाहते हैं। रिसोर्स गैप का 183 करोड़ रुपया नहीं मिलने से निगम पर लगातार बकाया राशि बढ़ रही है। वहीं ट्रांसमीशन और डिस्ट्रीब्यूशन की कई योजनाएं भी लंबित है। इस वजह से ऊर्जा मंत्री विभाग की राशि बढ़ाने की मांग रखेंगे।