पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनाधार वाले को ही टिकट देंगे : बंधु तिर्की

जनाधार वाले को ही टिकट देंगे : बंधु तिर्की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची |टीएमसी केप्रदेश अध्यक्ष विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि पार्टी स्थानीय मुद्दे को लेकर विधानसभा में उतरेगी। राष्ट्रीय पार्टियां स्थानीय मुद्दों को दरकिनार करती रही हैं। स्थानीय नीति और जल, जंगल जमीन की लड़ाई से जनता को भटकाना चाहती हैं। पार्टी इन मुद्दों से कोई समझौता नहीं करेगी। उक्त बातें तिर्की ने पार्टी के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान विस परिसर में कही। उन्होंने कहा पार्टी उन्हें ही टिकट देगी जो अपने विधानसभा क्षेत्र में जनाधार रखते हों। चुनाव से पूर्व विधानसभा क्षेत्र में तीन सम्मेलन आयोजित कर अपना शक्ति प्रदर्शन करें। मीडिया प्रभारी शशिकांत तिर्की ने भी विचार रखे। सम्मेलन में झारखंड के 16 जिलों विधानसभा क्षेत्रों के नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर सीमा देवी, हिमांशु शेखर, बेलस तिर्की, जलील अंसारी, रामाशीष राय, मुन्नी हांसदा, दीपू सिन्हा, आजम अहमद, लुका हांसदा, मो असरफुल, अब्दुल समद, मो सागीर, उषा देवी, कलेमेंसिया हेमरोम, अनिल पांडेय, रामजी सहित कई ने विचार रखे।