पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर राजद का धरना

मांगों को लेकर राजद का धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंडप्रदेश राजद अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह के निर्देश पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर सोमवार को राजद कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। रांची में अल्बर्ट एक्का चौक पर धरना दिया गया। राजद ने यह धरना केंद्र और राज्य सरकार दोनों की नीतियों के खिलाफ दिया। वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार महंगाई रोकने में विफल रही है। उन्होंन कहा कि राजद द्वारा पलामू प्रमंडल को सूखा घोषित करने की मांग को राज्य सरकार लगातार अनसुना कर रही है। राजद प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, प्रदेश महासचिव मनोज पांडेय, रांची जिला राजद अध्यक्ष अनिल सिंह आजाद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।