आजसू का राजभवन मार्च कल
रांची | राज्यमें गिरती कानून व्यवस्था और लगातार बढ़ते अपराध के विरोध में आजसू का राजभवन मार्च 24 सितंबर को होगा। राजनीतिक हत्याओं के कारण पार्टी चिंतित है। ये बातें सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आजसू विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी, प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत प्रभाकर तिर्की ने संयुक्त रूप से कही। इन नेताओं ने कहा कि तिलेश्वर साहू और मुकेश सिंह हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने के लिए सीएम को ज्ञापन सौंपा गया था। लेकिन इस दिशा में आज तक कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर तिलेश्वर साहू की प|ी साबो देवी उपस्थित थीं। नेताओं ने कहा कि राज्य गठन के 14 साल बाद भी झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान नहीं हो सकी है।