- Hindi News
- संत जेवियर्स स्कूल में एडमिशन के लिए 25 अक्टूबर से मिलेगा फॉर्म
संत जेवियर्स स्कूल में एडमिशन के लिए 25 अक्टूबर से मिलेगा फॉर्म
रांची | संतजेवियर्स स्कूल डोरंडा में कक्षा प्रेप के सत्र 2015-16 में एडमिशन के लिए फॉर्म 25 अक्टूबर से दो नवंबर तक मिलेगा। स्कूल के प्रिंसिपल फादर अजीत खेस ने बताया कि फॉर्म सुबह 9.30 से 12.00 बजे तक स्कूल से प्राप्त किया जा सकता है। प्रेप में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र एक अप्रैल 2015 को साढ़े चार से साढ़े पांच के बीच होना चाहिए। फादर खेस ने बताया कि केजी सत्र 2015-16 में एडमिशन के लिए फॉर्म सात और आठ दिसंबर को दिया जाएगा। फॉर्म दिन के 10 से दो बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। केजी में सिर्फ ट्राइबल पैरेंट्स के कैथोलिक बच्चों का ही एडमिशन लिया जाएगा। एडमिशन के लिए बच्चे का उम्र एक अप्रैल 2015 को चार से साढ़े चार साल के बीच होना चाहिए। आवेदन के लिए पासपोर्ट साइज का दो फोटो और नगर निगम से निर्गत जन्म प्रमाण पत्र सुपुर्द करना आवश्यक है।