पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैक्षणिक अराजकता के विरोध में अभाविप की रैली

शैक्षणिक अराजकता के विरोध में अभाविप की रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यमें शैक्षणिक अराजकता के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। प्रदेश मंत्री राजेश साह, राष्ट्रीय कार्य समिति श्रवण कुमार और संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने झंडी दिखाकर रांची कॉलेज से रैली को रवाना किया। कार्यकर्ता राजधानी के विभिन्न कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को 24 सितंबर को सीएम आवास घेराव का संदेश दिया।

मौके पर जिला संयोजक अटल पांडेय ने कहा कि राज्य के पिछड़ेपन का एकमात्र कारण शैक्षणिक अव्यवस्था है। शशांक राज ने कहा कि शिक्षक, कर्मचारी, प्राचार्य के अधिकांश पद रिक्त हैं। मौके पर आशिष आनंद, आशुतोष सिंह, संजय महतो, अंकित, अवधेश, अमित, रंजीत, आकाश, प्रयेस, अजीत, प्रकाश, गौतम, गोपाल मौजूद थे।

रांची कॉलेज परिसर से झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदािधकारी।

परिषद के राजेश शाह ने कहा कि राज्य में शिक्षा के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। राज्य गठन के 14 साल बाद भी केजी से पीजी तक की शिक्षा के नाम पर सिर्फ छात्र और अभिभावकों को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को महासंग्राम है, जिसमें राज्यभर के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

शिक्षा के नाम पर हो रही खानापूर्ति : शाह