पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडमिशन सीटें बढ़ाने को लेकर िनकाला जुलूस

एडमिशन सीटें बढ़ाने को लेकर िनकाला जुलूस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांचीयूनिवर्सिटी के पीजी डिर्पाटमेंट्स और अंगीभूत कॉलेजों (ऑटोनोमस समेत) में एडमिशन सीटें बढ़ाने को लेकर सोमवार को छात्रों ने जुलूस निकाला। जुलूस ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) के बैनर तले जयपाल सिंह स्टेडियम से निकला।

बाद में स्टूडेंट्स ने रांची विवि मुख्यालय पहुंच कर आरयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वे झंडा-बैनर के साथ मांगों से संबंधित तख्तियां लिए थे। वहां प्रदर्शन के बाद छात्रों ने सभा की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सभी कॉलेजों की एडमिशन प्रक्रिया में एकरूपता नहीं है। एडमिशन में दोहरा मापदंड अपनाया जाता है। इंफ्रास्ट्रक्चर का अभाव है। लैब और लाइब्रेरी की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है। अधिकतर कॉलेजों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

इसके बाद छात्रों का प्रतिनिधिमंडल प्रोवीसी डॉ. एम रजीउद्दीन से मिला। उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया। इस पर प्रोवीसी ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला सचिव शिखा ने किया। इस अवसर पर विवेक कुमार, अंजलि, सोनू, संतोष, अभिषेक और रिंकी समेत अन्य स्टूडेंट्स मौजूद थे।

एआईडीएसओ के कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

एआईडीएसओ के बैनर तले जयपाल सिंह स्टेडियम से जुलूस निकालते स्टूडेंट्स।