पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिर्फ भाषा ही नहीं, हिंदुस्तानियों की पहचान है हिंदी : एएल बाखला

सिर्फ भाषा ही नहीं, हिंदुस्तानियों की पहचान है हिंदी : एएल बाखला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदीसिर्फ भारत की राष्ट्रभाषा ही नहीं, हिंदुस्तानियों की पहचान है। इसलिए युवा वर्ग गर्व से कहें, हम हिंदुस्तानी हैं और हिंदी बोलने में गर्व करते हैं। ये बातें संत पॉल कॉलेज के प्रिंसिपल अजय ललित बाखला ने सोमवार को कहीं। वे कॉलेज में आयोजित हिंदी पखवाड़ा के समापन समारोह में बोल रहे थे।

बाखला ने कहा कि भारत भाषा, संस्कृति और परंपराओं की विविधता वाला देश है। चीन, जापान, फ्रांस और जर्मनी जैसे राष्ट्रों ने अपनी भाषा के बल पर ही विकास किया है। हमें भी अपनी राष्ट्रभाषा को संवाद कर्म में स्थान देना चाहिए।

मौके पर हिंदी विभाग के शिक्षक पतरस कोनगाड़ी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि पश्चिम सभ्यता और भाषाओं की चमक में वे अपनी भाषा और संस्कृति को भूलें।

मौके पर विभागाध्यक्ष नीलिमा कुजूर ने भी हिंदी की दशा दिशा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को अिधक से अिधक हिंदी का प्रयोग करना चाहिए। विभाग के छात्रों की स्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मुंडारी के फैकल्टी सुशील कुमार टोपनो ने प्रार्थना की। मौके पर 18 सितंबर को हुई हिंदी लेख प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इसमें मीना कुमारी को प्रथम, प्रवीण किड़ो को द्वितीय और प्रियंका भेंगरा को तृतीय स्थान मिला।