पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रमोशन परिनियम पर बनी सहमति

प्रमोशन परिनियम पर बनी सहमति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वविद्यालयअनुदान आयोग (यूजीसी) की गाइडलाइन के अनुसार प्रमोशन और यूनिवर्सिटी अधिकारियों का परिनियम बन रहा है, ताकि नए नियम से शिक्षकों को प्रमोशन और विवि अधिकारियो की नियुक्ति हो सके। नए नियम के प्रारूप पर चर्चा के लिए सोमवार को मानव संसाधन विकास विभाग में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. डीएन ओझा की अध्यक्षता में पांचों विवि के रजिस्ट्रार की बैठक हुई। प्रारूप में आंशिक संशोधन के बाद परिनियम को सहमति दे दी गई। इन परिनियम में यूजीसी के अनुसार अवकाश देने का भी प्रावधान है।

बैठक में आरयू के रजिस्ट्रार डॉ. एके चौधरी, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. प्रीतम कुमार समेत पांचों के विवि के रजिस्ट्रार या उनके प्रतिनिधि थे। गौरतलब है कि परिनियम का प्रारूप डीआर डॉ. प्रीतम ने तैयार किया था।

यूनिवर्सिटी शिक्षकों विवि अधिकारियों के प्रमोशन परिनियम पर शिक्षामंत्री गीताश्री उरांव का सहमति मिलने के बाद राजभवन भेजा जाएगा। राज्यपाल सह कुलाधिपति से स्वीकृति मिलने के बाद नया नियम राज्य के पांचों विवि में लागू हो जाएगा। गौरतलब है कि नया नियम नहीं बनने के कारण शिक्षकों का प्रमोशन स्थगित है। इससे शिक्षकों में आक्रोश है।

राजभवन भेजा जाएगा परिनियम