पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोनाफाइड की हार्ड कॉपी जमा करना हुआ जरूरी

बोनाफाइड की हार्ड कॉपी जमा करना हुआ जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभिभावक अंडरटेकिंग देंगे तभी स्टाइपेंड

स्टाइपेंडकी गड़बड़ी रोकने के लिए कल्याण विभाग ने अब छात्रों के अभिभावकों की जमानत जरूरी कर दी है। अब अभिभावकों को अपनी नौकरी और व्यवसाय से संबंधित अंडरटेकिंग देनी होगी, ताकि गलत आय प्रमाण पत्र देकर स्टाइपेंड के नाम पर सरकारी राशि हड़पने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। पहले पोस्ट मैट्रिक के छात्रों के अभिभावकों से पैन कार्ड मांगने का निर्णय लिया गया था, जिसे कल्याण सचिव सुनील वर्णवाल ने पिछले दिन खारिज कर दिया।

गौरतलब है कि हाल में गलत आय प्रमाण पत्र के आधार पर स्टाइपेंड लेने के कुछ मामले सुर्खियों में रहे। इस पर तत्कालीन आदिवासी कल्याण आयुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो ने विभाग के सचिव को पत्र लिखकर पैन कार्ड मांगने को कहा था।

सरकार मानती है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति पिछड़ी जाति के करीब 90 फीसदी स्टूडेंट्स अंचल कार्यालयों से आय प्रमाण पत्र गलत तरीके से बनवा कर ले आते हैं।

नईव्यस्था : अबजिला कल्याण पदाधिकारी स्टाइपेंड के लिए अभिभावकों के आय प्रमाण पत्रों की जांच व्यक्तिगत रूप से करेंगे। इसका ध्यान रखा जाएगा कि अभिभावक की आय मापदंड के अनुरूप हो।

कलेक्ट्रेट में जिला कल्याण पदा. ने की बैठक

नई पहल

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिला कल्याण पदा. नीरज कुमारी अन्य।

सरकार ने कहा था कि वर्ष 2014-15 से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अंचल कार्यालय से निर्गत आय प्रमाण पत्र को समाप्त किया जाए। क्योंकि यहां स्टूडेंट्स गलत सूचना के आधार पर आय प्रमाण पत्र बनवा लेते हैं। इसके स्थान पर छात्र-छात्राओं के अभिभावक का पैन कार्ड नंबर मांगा जाए, ताकि उनके वास्तविक आय का पता चल सके।

पैन कार्ड क्यों जरूरी?