- Hindi News
- तकनीकी विद्युत अनुबंध कर्मियों का अनशन शुरू
तकनीकी विद्युत अनुबंध कर्मियों का अनशन शुरू
रांची | बिजलीबोर्ड के 550 तकनीकी अनुबंध कर्मियों का बेमियादी अनशन मंगलवार से शुरू हुआ। पहले दिन फणींद्र कुमार राणा, सेवाचंद्र कुमार, सुमन कुमार, अवधेश कुमार, विश्वनाथ तिग्गा, राजकुमार अनशन पर बैठे। इनके आंदोलन काे बिजली बोर्ड अभियंता-पदाधिकारी-कर्मचारी समन्वय समिति के प्रशांत चतुर्वेदी, इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन के बैकुंठ नंदन सिंह, विद्युत कामगार यूनियन के रजनी महतो, डिप्लोमा अभियंता संघ के पीके जायसवाल ने समर्थन दिया है। इधर, तकनीकी प्रशिक्षु संघ के आशीष कुमार ने कहा कि अब आश्वासन से नहीं बल्कि नियुक्ति पत्र से कम पर कुछ भी मान्य नहीं होगा।