पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिषासुर मर्दिनी का मंचन

महिषासुर मर्दिनी का मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीश्रीहरिसभा एवं दुर्गाबाटी द्वारा मंगलवार को महालया पर महिषासुर मर्दिनी का जीवंत मंचन किया गया। उदिति क्लासिकल एंड क्रिएटिव डांस इंस्टीट्यूट की संचालिका रूपा डे ने निर्देशन किया। करीब चार दर्जन कलाकारों ने मंच पर मां दुर्गा की असुर दलिनी रूप को दिखाया। जिस मंच पर षष्ठी तिथि को मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, वहीं आज दर्शकों ने दशभुजी देवी को अवतरित होते देखा। पार्वती की भूमिका में रूपा डे, दुर्गा की भूमिका में प्रेरणा, मोहर, झिलिक, महिषासुर अभिषेक, ब्रह्मा कुंदन कुमार, विष्णु शुभम कुमार और शिव की भूमिका में अन्नू कुमार थे। उनके साथ अश्विनी कुमार, अनुष्का, खुशी, शायन, अंश, श्रेयशी, राजा, मेघा सुष्मिता ने विभिन्न देवी-देवताओं की भूमिका निभाई। सुलता, गोपी, देवयानी, स्मृति और बबली ने देवी वरण किया। कार्यक्रम का संयोजन शिउली डे और रूपा डे ने किया। संचालन शुभ्रा ने किया। रूप सज्जा में प्रदीप बोस, सुरजीत, तरुण और रूपा थी।

दुर्गाबाटी में महालया पर महिषासुर मर्दिनी नाटक का मंचन करते कलाकार।

गीतों पर झूमे बंगभाषी

रांची | महालयामजलिस द्वारा मेकॉन कम्युनिटी हॉल में भी कार्यक्रम हुआ। टीवी कलाकार शुभंकर भास्कर ने आगमनी गीत से शुभारंभ किया। उसके बाद बांग्ला आधुनिक गीत पेश किए गए।