पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरक्षा में खानापूर्ति नहीं करें : डॉ. सिंह

सुरक्षा में खानापूर्ति नहीं करें : डॉ. सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | केंद्रीययुवा दस्ता का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को बिहार क्लब में आयोजित किया गया। अध्यक्षता डॉ. मौलेश सिंह ने की। इसमें पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी हो इसकी जानकारी दी गई। उदय शंकर ओझा ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 50 लाख श्रद्धालु रांची के विभिन्न पंडालों का भ्रमण करेंगे। उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखना सदस्यों की जिम्मेवारी है। प्रशिक्षण शिविर को डॉ. अजीत सहाय, प्रणव कुमार, राजीव रंजन मिश्रा, रामधन बर्मन, राजेंद्र प्रसाद साहू, संजय सहाय, राजीव रंजन, अनंत कुमार, जगदीश वर्मा आिद ने संबोधित किया।