दो करोड़ से अधिक की खरीदारी
मोरहाबादीमैदान में चल रहे एक्सपो उत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। छह दिवसीय एक्सपो में करीब दो लाख लोग पहुंचे। वहीं दो करोड़ से अधिक के सामान खरीदे गए। एक्सपो में स्टॉल लगानेवाले खुश नजर आए। उनका कहना है कि पहली बार उन्हें हैंगर में अधिक स्थान उपलब्ध कराया गया। इस बार खाने-पीने के स्टाॅल भी अधिक थे। जूनियर चैंबर द्वारा आयोजित एक्सपो में देश की नामी-गिरामी कंपनियों द्वारा 300 से अधिक स्टाॅल लगाए गए। पहली बार लगा पिंक हैंगर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
कमसे कम 10 दिन का एक्सपो हो : समारोहमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने कहा कि एक्सपो कम से कम 10 दिनों का होना चाहिए, क्योंकि छह दिन कैसे खत्म हो जाते हैं, लोगों को पता ही नहीं चलता। आज एक्सपो पहले जैसा नहीं रहा भव्य रूप ले चुका है। इसलिए छह दिन कम पड़ने लगे हैं। विशिष्ट अतिथि चैंबर अध्यक्ष रतन मोदी ने कहा कि इसका पूरा श्रेय जूनियर चैंबर को जाता है। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी ने आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई।
अशोक लीलैंड के वाहन की मांग बढ़ी : सिंह
स्टॉल हुए पुरस्कृत
अशोक लीलैंड लाइट वाहन की मांग राज्य में बढ़ रही है। एक्सपो में कंपनी के दो प्रोडक्ट मल्टी परपस वाहन और दोस्त नामक माल ढुलाई वाले वाहन में ग्राहकों ने काफी रुचि दिखई। पिस्का मोड़ स्थित टाइटेनिया प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नामक शोरूम में अशोक लीलैंड लाइट वाहन के सभी रेंज उपलब्ध हैं। टाइटेनिया के पदाधिकारियों ने बताया कि वाहन की िबक्री बुकिंग शुरू हो चुकी है। बताया कि स्टाइल 7 और 8 सिटर में उपलब्ध है, जिसे प्राइवेट और कॉमर्शियल दोनों में उपयोग किया जा सकता है। इस वाहन का माइलेज 20 किमी प्रति लीटर से अधिक है। माल ढुलाई वाला छोटा वाहन दोस्त, जिसमें भार उठाने की क्षमता 1250 केजी है माइलेज 20 किमी प्रति लीटर से अधिक है। एसी केबिन सहित पावर स्टेयरिंग में भी उपलब्ध है।
समापन समारोह में एक्सपो आयोजन के भागीदारों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सभी पूर्व अध्यक्षों को मोमेंटो भेंट किया गया। एक्सपो के बेस्ट स्टाॅल का खिताब पेनासॉनिक को और बेस्ट डेकोरेशन का खिताब ब्यूटीफुल होम अजवा को दिया गया। बेस्ट मार्केटिंग का खिताब सैंडी के लिए नरेडी भंडार को मिला, जबकि सेल्समैनशिप का खिताब ईगल हेल्थ मेकर्स और यैली फर्नीचर को दिया गया। पिंक हैंगर के बे