शादी के दो दिन बाद ही पति ने छोड़ा
रांची/चान्हो| शादीके दो दिन बाद ही प|ी को रास्ते में ही छोड़कर पति फरार हो गया। नव विवाहिता ने पति को ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। मंगलवार को वह परिजनों सहित लगभग तीन दर्जन महिला-पुरुष को लेकर इंसाफ की गुहार लगाने चान्हो और अरगोड़ा थाना पहुंच गई। नवविवाहिता के साथ थाने पहुंची आॅल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की राज्य सचिव केया डे, अशोका मंडल, दीपा विश्वास अौर सुषमा सिंह ने डीएसपी राधा प्रेम किशोर, इंस्पेक्टर टीएन सिंह एवं थाना प्रभारी राम अवतार को मामले से अवगत कराया। मामला चान्हो थाना क्षेत्र के चोरेया गांव का है। यहां के बसंत राम के साथ 18 सितंबर 2014 को अरगोड़ा कडरू निवासी सोनी राम का विवाह हुआ था। लेकिन शादी के बाद बसंत उस दिन उसके घर पर ही रुक गया। दूसरे दिन उसने अपने एक दोस्त के अस्पताल में भर्ती होने की बात कहकर सोनी को रिम्स ले गया। लेकिन वापसी में नागाबाबा खटाल के पास उसे ऑटो में छोड़कर चंपत हो गया। जबकि सुसराल वाले बहू को रखने को राजी हैं।