- Hindi News
- पुन: जमुआ के प्रमुख पद पर आसीन हुईं सोनी
पुन: जमुआ के प्रमुख पद पर आसीन हुईं सोनी
रांची| राज्यनिर्वाचन आयोग ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए जमुआ प्रखंड प्रमुख सोनी चौरसिया को रेस्टोर करने का फैसला मंगलवार को सुनाया है। आयोग ने प्रमुख सोनी चौरसिया के खिलाफ पारित अविश्वास प्रस्ताव में झारखंड पंचायत नियमावली एक्ट 2012 के उल्लंघन के मामले में संज्ञान लेते हुए फैसला सुनाया। गिरिडीह उपायुक्त एसडीओ को आदेश दिया कि प्रमुख को पुन: पदस्थापित किया जाए। आयोग ने कहा कि जमुआ प्रमुख सोनी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया में पंचायती राज नियमावली का उल्लंघन हुआ है।