पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिकॉर्ड रूम के कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

रिकॉर्ड रूम के कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांचीजिला रिकॉर्ड रूम (जिला अभिलेखागार) के कर्मचारी शशेंद्र कुमार महतो (शशि कुमार) को निगरानी ब्यूरो ने मंगलवार को ढाई हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

वह ओरमांझी के चमघटिया निवासी राम किशुन महतो से खतियान बनाने के एवज में रिश्वत ले रहा था। रामकिशुन ने इसकी शिकायत निगरानी ब्यूरो से की थी। शिकायत में कहा था कि उसने आठ अगस्त 2014 को ही खतियान बनाने के लिए आवेदन दिया था। जब काम में विलंब होने लगा तो वह जिला समाहरणालय में पूछताछ करने गया। वहां राम किशुन को बताया गया कि शशि कुमार से मिलने पर ही काम होगा। जब वह शशि के पास गया तो उसने तीन हजार रिश्वत की मांग की। बात ढाई हजार रुपए में तय हुई। इस बीच उसने निगरानी से शिकायत की। मंगलवार को डीएसपी बीबी तिर्की के नेतृत्व में टीम ने समाहरणालय में धावा बोला और उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया।