पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पवन हत्याकांड में नहीं मिला कोई सुराग

पवन हत्याकांड में नहीं मिला कोई सुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | व्यवसायीपवन अग्रवाल हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल रही है। लालपुर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पूछताछ में उसनेे कुछ नहीं बताया। पुलिस कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है, पर कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस का मानना है कि जेल में बंद संदीप थापा के गिरोह के लोगों का भी हत्या में हाथ हो सकता है। जेल में बंद संदीप से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है। उसके गिरोह के जितने सदस्य बाहर हैं, पुलिस उन पर नजर रख रही है। गिरोह के कुछ युवकों से पुलिस पूछताछ भी कर चुकी है। पवन अग्रवाल की दोनों दुकानों पर पुलिस गई थी। वहां कई लोगों से पूछताछ की, पर किसी ने जानकारी नहीं दी।