पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची का अपराधी सीवान में गिरफ्तार

रांची का अपराधी सीवान में गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | रांचीका अपराधी नीतेश सिंह सीवान में पकड़ा गया। उसके साथ सीवान के कुख्यात अपराधी राजू दुबे और दिलीप सिंह को भी पकड़ा गया है। नीतेश सिंह रांची में रातू थाना क्षेत्र में रहता है। इन तीनों अपराधियों के पास से तीन पिस्टल, 10 गोलियां, तीन सिम कार्ड, एक बाइक और नकद पांच हजार 165 रुपए बरामद किए गए। सीवान के एसपी विकास बर्मन के अनुसार राजू दुबे शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ सीवान के मैरवा, गोरेयाकाठी, पचरुखी, सिसवन, मुफ्फसिल और भगवानपुर हाट थाने में दर्जनों लूट और डकैती के मामले दर्ज हैं। वहीं गिरफ्तार दिलीप सिंह के खिलाफ भी दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी के अनुसार सीवान में आपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी राजू दुबे और दिलीप सिंह रांची जाता था और नीतेश सिंह के ठिकाने पर पनाह लेता था।