बंदगांव में मुठभेड़, राइफल बरामद
रांची/खूंटी | खूंटीजिले के सीमा से सटे बंदगांव थाना क्षेत्र के तिरला बारी गांव के पास मंगलवार दोपहर उग्रवादी संगठन पीएलएफआई पुलिस के बीच करीब दो घंटे तक मुठभेड़ हुई। पुलिस ने कई उग्रवादियों के घायल होने का दावा किया है। पुलिस की ओर से चलाए गए सर्च अभियान में मुठभेड़ स्थल से 3.15 की राइफल, मैगजीन, गोली, नक्सली वर्दी, पीठू, जूता, मोबाइल बैग आदि बरामद किए गए। सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट सैयद मोहम्मद हबीबी असगर ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया पुलिस को नुकसान नहीं हुआ है। मुठभेड़ का नेतृत्व पोड़ाहाट के एसडीपीओ प्रियदर्शी आलोक, सीआरपीएफ 60 बटालियन के सहायक कमांडेंट दीपक कुमार यादव बंदगांव थाना प्रभारी केके झा कर रहे थे।