छह घंटे थमी रही शहर की रफ्तार
आजसूऔर एबीवीपी के घेराव और प्रदर्शन के कारण बुधवार को पूरे दिन शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। वैसे पूजा बाजार के कारण भी सड़कों पर भीड़-भाड़ ज्यादा रह रही है। आजसू पार्टी के राजभवन घेराव और एबीवीपी के सीएम आवास घेराव कार्यक्रम के चलते विभिन्न स्थानों पर बेरिकेडिंग कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया था। ऊपर से दोनों कार्यक्रमों में शामिल हजारों लोगों के आने के कारण शहर में करीब छह घंटे तक जाम लगा रहा।
बेरिकेडिंगबनी मुसीबत
प्रशासनद्वारा हॉटलिप्स चौक के पास पूर्व पश्चिम छोर पर, एसएसपी आवास के समीप, सिदो-कान्हू पार्क, एटीआई के समीप, प्रेमसंस मोटर के समीप, जाकिर हुसैन पार्क के समीप, मछली घर के समीप बेरिकेडिंग की गई थी। इस कारण लोगों को अधिक परेशानी हुई। ये मार्ग जाम के समय लोग जल्दी निकलने के लिए इस्तेमाल करते हैं। मगर मार्ग बंद कर दिए जाने के कारण लोग परेशान दिखे। इन मार्गों पर सबसे अधिक जाम लगा रहा।
ये सड़कें रहीं जाम
{पिस्का मोड़ से रातू रोड चौक तक।
{दुर्गामंदिर रातू रोड से पुराना हॉटलिप्स चौक जाने वाला मार्ग।
{कांकेरोड, प्रेमसंस मोटर चौक से लेकर मोरहाबादी मैदान तक।
{मोरहाबादीमैदान से लेकर बरियातू तक।
{करमटोलीचौक से पुराना जेल चौक, लालपुर।
{रेडियमरोड से लेकर कचहरी रोड।
{कचहरीचौक से लेकर जाकिर हुसैन पार्क तक।
{जाकिरहुसैन पार्क, किशोरी यादव चौक से रातू रोड चौक।
{श्रद्धानंदपथ, महावीर चौक, मेन रोड, चर्च रोड, अपर बाजार, हरमू रोड, सेवासदन पथ, लालजी हीरजी रोड।
मेन रोड, हरमू रोड, रातू रोड, लालपुर, बरियातू रोड सहित कई मार्गों पर स्कूली बसें जाम में फंसी रहीं। दोपहर 12 बजे के बाद आने वाली स्कूली बसें अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे देर से अपने तय स्थानाें पर पहुंचीं।
दर्जनों स्कूल बसें जहां-तहां फंसी रहीं
अरे यह जाम कब खत्म होगा, कब घर जाएंगे, भूख लगी है।