- Hindi News
- रिलायंस कॉम का प्रोजेक्ट \"विद्या\' लांच
रिलायंस कॉम का प्रोजेक्ट \"विद्या\' लांच
रांची| रिलायंसकमयूनिकेशन्स ने बुधवार को प्रोजेक्ट \\\"विद्या\\\' लाॅन्च की। बरियातू रोड स्थित बालिका उच्च विद्यालय में इसे लॉन्च करते हुए रिलायंस कॉम ने स्कूल को लाइब्रेरी की स्थापना के लिए किताबें उपलब्ध कराई। ये किताबें 18 वर्ष से कम उम्र की छात्राओं के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। स्कूल को 500 किताबों के साथ दो अलमारी भी दी गई हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथ रिलायंस कम्यूनिकेशन्स के अध्यक्ष सह सीएचआरओ अमित दास ने किया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य महिलाओं को सशक्त करने के लिए उनमें शिक्षा का व्यापक प्रचार प्रसार करना है। मौके पर बिहार झारखंड के सर्किल हेड संजय सिंह, स्कूल की प्रिंसीपल बिमला कुमारी 800 से अधिक छात्राएं भी उपस्थित थीं।