रांची जिला स्कूली खो-खो टीम का चयन आज
रांची जिला स्कूली खो-खो टीम का चयन आज
रांची| खेल-कूदएवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के निर्देश पर रांची जिला स्कूली खो-खो टीम का चयन 25 सितंबर को प्रात आठ बजे जयपाल सिंह स्टेडियम में आयोजित की गई है। इस चयन में रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों से खिलाड़ी भाग लेंगे। चयन संबंधी अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षक अजय झा, भवानी शंकर महतो से संपर्क किया जा सकता है।
नेहरूहॉकी आज से, बालिका टीमें पहुंचीं
रांची | खेलकूदएवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के तत्वावधान में रांची के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 25 सितंबर से राज्यस्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 बालिका वर्ग का मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से एवं आवासीय सेंटरों के बालिका टीमें रांची पहुंच चुकी है। आज सभी खिलाड़ियों का संयोजक सरबर इमाम के नेतृत्व में रजिस्ट्रेशन किया गया। 25 सितंबर को शाम अंडर-15 आयुवर्ग के बालक टीमें रिपोर्ट करेंगे।