पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सावित्री पूर्ति, हाशमी और सुरेश कुमार पर चार साल का प्रतिबंध

सावित्री पूर्ति, हाशमी और सुरेश कुमार पर चार साल का प्रतिबंध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हॉकीझारखंड के महासचिव और पूर्व हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति पर हॉकी इंडिया ने चार साल तक हॉकी इससे संबंधित गतिविधि में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली में 23 सितंबर को हुई हॉकी इंडिया की अनुशासनहीनता एवं विवाद निपटारा कमेटी की 23वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें सावित्री पूर्ति पर 22 सितंबर 2018 तक हॉकी इंडिया की सभी गतिविधियों से दूर रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही इसी दिन हुई 22 वीं बैठक में हॉकी झारखंड के पूर्व वरिय उपाध्यक्ष एसएम हाशमी और कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार पर हॉकी इंडिया को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए उन्हें भी चार साल के लिए प्रतिबंधित लगाया गया है। बैठक के दौरान एसएम हाशमी और सुरेश कुमार मौजूद नहीं थे, जबकि सावित्री पूर्ति मौजूद रहीं। हाशमी और सुरेश कुमार ने 22 सितंबर को सहायक निदेशक रणजीत गिल को फोन कर बैठक में उपस्थित होने की बात कही थी।

18 सितंबर को सावित्री पूिर्त गुट ने कराया था अलग चुनाव

पिछलेदिनों 18 सितंबर को हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखंड के चुनाव की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन सावित्री पूर्ति गुट ने अपना अलग चुनाव कराया था। इस गुट का आरोप था कि हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त रिटर्नींग ऑफिसर पर चुनाव में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था और अपने को इस चुनाव से अलग कर लिया था।

झारखंड हॉकी से कोई मुझे अलग नहीं कर सकता : सावित्री

हॉकीझारखंड की पूर्व महासचिव और पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति ने कहा कि मुझे कोई झारखंड हॉकी से अलग नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि 23 की बैठक में नरेंद्र बत्रा ने मुझे डराया और धमकाया। वो मेरी किसी भी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं थे। सिर्फ अपनी बात कह रहे थे। मैंने जब कहा कि सर हमलोगों ने सही चुनवा कराया तो उन्होंने कहा कि जो मैं चाहूंगा वही होगा। सावित्री ने कहा कि मेरे अंग-अंग में हॉकी जुड़ा हुआ है। यह झारखंड मेरा है और मैं यहां के खिलाड़ियों के लिए लड़ाई लड़ती रहूंगी। सावित्री ने कहा कि नरेंद्र बत्रा ने जो लड़ाई छेड़ा है उसका अंत मैं ही करूंगी।

डर कर बत्रा ने मुझे हटा दिया : एसएम हाशमी

हॉकीझारखंड के पूर्व वरीय उपाध्यक्ष एसएम हाशमी ने कहा कि हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने डर से मुझे हॉकी झारखंड से हटा दिया है। क्योंकि 13 अक्टूबर को हॉकी इंडिया के होने वाले चुना