पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद््घाटन मैच में रांची फुटबॉल क्लब की टीम जीती

उद््घाटन मैच में रांची फुटबॉल क्लब की टीम जीती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजादफुटबॉल क्लब सीठियो की ओर से बुधवार को महात्मा गांधी सद्भावना गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ। उद्घाटन मैच में रांची फुटबॉल क्लब (आरएफसी) ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम को टाई ब्रेकर में 3-2 से हराया।सीठियो मैदान में खेले गए उद््घाटन मैच में आरएफसी के खिलाड़ियों ने शुरू से ही मजबूत टीम माने जाने वाली ऊर्जा विकास के खिलाड़ियों की एक चलने दी।

पहले हाफ तक दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में ऊर्जा विकास के खिलाड़ियों ने शानदार रणनीति बनाकर हमला करना शुरू किया। लेकिन मजबूत रक्षापंक्ति के आगे ऊर्जा विकास के खिलाड़ी बेबस दिखे। दोनों ही टीम निर्धारित समय तक गोल नहीं कर सकी। रेफरी ने मैच का सहारा टाई ब्रेकर से लिया। जिसमें आरएफसी के खिलाड़ियों ने 3-2 से बाजी मार ली। दूसरे मैच जागृति क्लब हुलहुंडू के मैदान में देर से पहुंचने के कारण आरएंडडी सेल को वॉक ओवर दिया गया। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन के मौके पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुबोध महतो, आयोजन कमेटी के अध्यक्ष ओवैस आजाद, सचिव कामरान अंसारी मुख्यरूप से मौजूद थे। इसके अलावा इश्तियाक अंसारी, मो हलीम उद्दीन, आशिष बोस, तौहीद आलम, खुर्शीद आलम, साजिद अंसारी, विनय कच्छप, मंगरा कच्छप, शंकर प्रधान शामिल थे।