फार्मेसी डे
रांची| बरियातूस्थित राजकीय फार्मेसी कॉलेज में गुरुवार को विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसमें कान्हा की लीला का मंचन खास रहा। छात्रों ने जब शेषनाग पर कृष्ण का सीन उकेरा तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि ड्रग कंट्रोलर बीएल दास, आरएलए सुरेंद्र प्रसाद, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आशा रानी, ड्रग इंस्पेक्टर विनीता प्रसाद, उपेंद्र कुमार सिंह, श्रीकांत सिंह आदि उपस्थित थे।