पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची| दुर्गापूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए

रांची| दुर्गापूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| दुर्गापूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को विभाग मेंटेनेंस का काम करेगा। इसके कारण 11 केवी पिस्का मोड़ फीडर दिन में 11 से 4 बजे तक बंद रहेगा। इससे बिरला मैदान, हेसल तालाब रोड, देवी मंडप रोड, दयाल नगर, मधुकम, टंगरा टोली, इटकी रोड आदि क्षेत्रों में पांच घंटे बिजली नहीं रहेगी। यह जानकारी एसडीईओ उदय शंकर केशरी ने दी। दूसरी ओर, 33 केवी अरगोड़ा फीडर दिन में 11 से 3 बजे तक बंद रहेगा। इसके कारण अशोक नगर, कडरू, गौरीशंकर नगर, अरगोड़ा, डिबडीह, पुन्दाग आसपास के क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटी रहेगी। यह जानकारी ईई डीएन साहू ने दी।

आज 4-5 घंटे होगी कटौती