राहुल हत्याकांड में जांच के आदेश
रांची। मुख्यमंत्रीहेमंत सोरेन ने राहुल सिंह की मौत की जांच के आदेश दिए हैं। गुरुवार को राहुल के पिता ललन कुमार सिंह मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने जांच के लिए सीएम को पत्र दिया है। पत्र में कहा है कि उनके बेटे राहुल की मौत महज दुर्घटना नहीं, उन्हें आशंका है कि हत्या की गई है। ललन सिंह ने पत्र में कहा है कि राहुल की दुर्घटना में मौत की सूचना नामकुम थाना पुलिस ने 17 सितंबर की देर रात 01.29 बजे दी थी। लेकिन इससे पहले राहुल के मोबाइल पर एक नंबर-9031953203 से उसी रात 12.13 बजे अंतिम कॉल आई था।