बीएसएनएल की लोक अदालत 27 को
रांची|भारत संचारनिगम लिमिटेड (बीएसएनएल) रांची एसएसए की आेर से उपभोक्ताओं को उनके पुराने बकाया विपत्रों पर विशेष छूट देने के लिए 27 सितंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। रांची, खूंटी और लोहरदगा में एक ही दिन लोक अदालत का आयोजन होगा। लोक अदालत में उपभोक्ता अपने मामले का निबटारा कर सकते हैं।