रांची | साओलहर्ट सेंटर माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में 28 सितंबर को शाम चार बजे डॉ. विमल छाजेड़ हृदय रोग पर व्याख्यान देंगे। यह कार्यक्रम लक्ष्मी नारायण मंदिर सभागार में होगा। यह व्याख्यान नि:शुल्क है। मौके पर लोगों को डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।