- Hindi News
- सम्मान पाकर अिभभूत हुआ भास्कर ब्रेन हंट विजेता शशांक
सम्मान पाकर अिभभूत हुआ भास्कर ब्रेन हंट विजेता शशांक
ब्रेनहंट कंपीटिशन-2 के विजेता शशांक कुमार को दैनिक भास्कर कार्यालय में सोमवार को पुरस्कृत किया गया। शशांक कुमार जवाहर विद्या मंदिर स्कूल के कक्षा छह के छात्र हैं। ब्रेन हंट शशांक कुमार को पुरस्कार के रूप में कैनन का प्रिंटर, टैब, बैक पैक, डिनर सेट दिया गया। इसके अलावा पांच हजार रुपए का चेक और नेशनल विनर सर्टिफिकेट भी मिला। शशांक को पुरस्कार दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक अमरकांत और स्थानीय सर्कुलेशन हेड नीतेश कुमार झा ने सौंपा। मौके पर ब्रेन हंट कार्यक्रम के झारखंड हेड दीपराज सिन्हा भी मौजूद थे।
देशभर में 40 विनर्स घोषित
ब्रेनहंट कंपीटिशन-2 में देश भर से 2.67 लाख बच्चों ने हिस्सा लिया था। इसमें झारखंड से लगभग 2800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। चार कैटेगरी में आयोजित इस कंपीटिशन में पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक के बच्चे शामिल हुए। सभी कैटेगरी में शामिल प्रतिभागियों में 40 को विनर घोषित किया गया था। 10 नवंबर को भोपाल के कंट्री-यार्ड होटल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में भास्कर ग्रुप के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विनय माहेश्वरी ने विनर्स को पुरस्कृत किया था। इस कार्यक्रम में शशांक को भी शामिल होना था लेकिन किसी कारणवश वह नहीं जा पाए थे। इस कारण रांची में उन्हें पुरस्कृत किया गया।
हमारा मान बढ़ाया
नेशनललेवल पर आयोजित कंपीटिशन में ढाई लाख से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में शशांक की जीत की उम्मीद हमलोगों को नहीं थी। लेकिन इस कंपीटिशन में जीत हासिल करके उसने हमारा मान बढ़ाया है।
पूर्णिमाकुमार, माता
बिना हेल्प के जीत
इलेक्शनड्यूटी के कारण भोपाल नहीं जा पाए थे। ब्रेन हंट एक्टिविटी बुक में जब वह बनाता था तो मुझे लगता था कि बेकार में समय बर्बाद कर रहा है। लेकिन उसने बिना किसी हेल्प के अपने बल पर यह प्रतियोगिता जीती।
डॉ.सजल कुमार, पिता
आत्मविश्वास बढ़ा
दैनिकभास्कर के ब्रेन हंट कंपीटिशन में देश भर के 40 विनर्स में शामिल होना गौरव की बात है। मुझे जब से पता चला मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। पुरस्कार पाकर मेरे आत्मविश्वास में इजाफा हुआ है। अब और बेहतर करेंगे।
शशांककुमार, िवनर
झारखंड से पांच बने विनर
पुरस्कार के साथ शशांक अपने माता-पिता बहन के साथ।