- Hindi News
- तीन वार्डों में फंसी शहर की मोती स्ट्रीट
तीन वार्डों में फंसी शहर की मोती स्ट्रीट
शहरके रातू रोड स्थित मोती स्ट्रीट में इन दिनों बिन पानी ही जल भराव हो गया है। ऐसी स्थिति एक दो महीने से नहीं बल्कि करीब दो सालों से है। जल निकासी नहीं होने से नाली के पानी से पूरी सड़क डूबी हुई है। इसके कारण यहां आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग पार्षद से लेकर निगम के अफसरों से भी कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन लोगों की परेशानी को दूर करने का प्रयास निगम के अफसर नहीं कर रहे हैं।
तीनवार्डों में फंसा पेंच
मोतीस्ट्रीट में 50 से ज्यादा घरों की आबादी है। रातू रोड के मुख्य मार्ग से सटी मोती स्ट्रीट में एक बंद गली है। यह मोहल्ला निगम के तीन वार्डों में है। यहां के कुछ घर वार्ड नंबर 31 में हैं, तो कुछ वार्ड नंबर 32 और 33 में हैं। स्थानीय लोग तीनों वार्डों के पार्षद से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन लोगों को आश्वासन मिल रहे हैं। यह मोहल्ला तीन वार्डों में फंस कर रह गया है।
जल्द होगी साफ-सफाई
मोतीस्ट्रीट की समस्या के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। जल्द ही नालियों की सफाई करवा दी जाएगी। संजीवविजयवर्गीय, डिप्टीमेयर
पैदल चलना मुहाल
जलजमावके कारण पैदल चलना मुहाल हो गया है। आम दिनों में जब सड़क की यह स्थिति है तो बारिश में क्या होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। पता नहीं आता स्थिति कब सुधरेगी।
आयुषिकुमारी, छात्रा
पूजा में होती है परेशानी
मोहल्लेके लोगों को मंदिर जाने में भी परेशानी होती है। कई बच्चे स्कूल आने-जाने के क्रम में गिर चुके हैं। नए वाहन चालकों को जलजमाव से नाली का पता नहीं चलता जिससे दुर्घटनाएं होती हैं।
ललितकुमार पोद्दार, निवासी
जलजमाव की वजह से राहगीरांे को होती परेशानी।