पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिचड़ी सरकार। निर्दलीय मुख्यमंत्री। मंत्री नेता घोटालेबाज। अफसर कर्मचारी घूसखोर। चरम पर

खिचड़ी सरकार। निर्दलीय मुख्यमंत्री। मंत्री-नेता घोटालेबाज। अफसर-कर्मचारी घूसखोर। चरम पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिचड़ी सरकार। निर्दलीय मुख्यमंत्री। मंत्री-नेता घोटालेबाज। अफसर-कर्मचारी घूसखोर। चरम पर भ्रष्टाचार। बेरोजगारी पलायन। कमजोर सरकार। झारखंड की पहचान कुछ ऐसी ही दूसरे राज्यों में बन गई है। राज्य के साथ-साथ यहां के लोगों की भी पहचान बाहर में ऐसी ही बनती जा रही है। जो भविष्य के लिए बेहतर संकेत नहीं है। इसलिए समय गया है राज्य को नई पहचान दिलाने का। खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने का। यह तभी संभव है, जब ज्यादा से वोट पड़ेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए कुल 17 सीटों के लिए कल मतदान होगा। कल हमें अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि मजबूत लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष मतदान जरूरी है। मतदान के दिन सारे काम-काज छोड़ कर मतदान के लिए अवश्य समय निकालना चाहिए। वोट डालने के लिए लाइन में भी लगवा पड़े तो पीछे नहीं हटाना चाहिए। अपने विवेक से मतदान करें। बिना किसी प्रलोभन, दबाव, जाति लालच से ऊपर उठकर मतदान करने से ही मजबूत गणतंत्र की स्थापना हो सकती है। हर युवा मतदान करे और दूसरों को भी मत के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करे। तभी बेहतर सरकार हमें मिल सकेगी। जो बिजली, पानी सड़क जैसी मुलभूत सुविधाएं मुहैया कराएगी। याद रहें, रांची, हटिया और कांके विधानसभा में शाम पांच बजे तक मतदान होगा। अन्य जगहों पर दिन के तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने यह निर्णय सुरक्षा को देखते हुए लिया है। {खबरची

नई पहचान के लिए वोटिंग जरूरी

between the lines