संत पॉल कॉलेज के शिक्षकों का बढ़ेगा डीए
रांची | संतपॉल कॉलेज के शिक्षाकर्मियों के डीए में 10 फीसदी वृद्धि की गई है। यह घोषणा सोमवार को कॉलेज की गवर्निंग बॉडी की मीटिंग में की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि कॉलेज में 15 करोड़ की लागत से एक नए मल्टीपर्पस हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा भी कई एजेंडों पर चर्चा हुई। बैठक में रेव्ह निर्मल समद, रेव्ह जोलजस कुजूर, रेव्ह अरुण बरवा, रेव्ह बिमल बारला, डॉ. सी तिग्गा, जयसिंह नाथ जयंत अग्रवाल शामिल थे।