- Hindi News
- गढ़वा में गर्भाश्रय निकालने के मामले का हुआ निष्पादन
गढ़वा में गर्भाश्रय निकालने के मामले का हुआ निष्पादन
रांची | गढ़वाजिले में इलाज के दौरान लगभग 150 महिलाओं का गर्भाशय निकालने संबंधी मामले में कार्रवाई का आदेश देने के लिए दायर जनहित याचिका का निष्पादन हाईकोर्ट ने सोमवार को कर दिया। सरकार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच चल रही है। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई का आदेश दिया जाएगा। कोर्ट ने इसे मेडिकल एक्ट का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की बात कही। उल्लेखनीय है कि स्माइल इंडिया नामक संस्था ने गढ़वा में चिकित्सकों द्वारा कई महिलाओं के गर्भाशय निकालने की बात कहते हुए इस संबंध में कार्रवाई का आदेश देने का आग्रह किया था। सरकार द्वारा कार्रवाई की बात कहे जाने के बाद कोर्ट ने मामला निष्पादित कर दिया।