पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैट कोर्ट का विकल्प बताने का आदेश

कैट कोर्ट का विकल्प बताने का आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडहाईकोर्ट ने सरकार को हाईकोर्ट भवन के समीप कैट कार्यालय की स्थापना के लिए स्थान का विकल्प देखने का आदेश दिया है।

जस्टिस डीएन पटेल की खंडपीठ ने सोमवार को इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा एचईसी के ट्रेनिंग सेंटर में सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) कोर्ट बनाने के प्रस्ताव पर यह आदेश दिया। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए छह अप्रैल की तिथि निर्धारित की। झारखंड में कैट का स्थाई बेंच बनाने और हाईकोर्ट के समीप कैट कोर्ट की स्थापना की मांग के संबंध में अंजन खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार के जवाब पर संतोष जताया। प्रार्थी की ओर से बताया गया कि केंद्र सरकार ने पहले एचईसी में दूसरे स्थान पर कोर्ट बनाने की बात कही थी, अब कहीं और बनाया जा रहा है। वह स्थान यहां से काफी दूर है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की तरह यहां भी हाईकोर्ट के समीप कार्यालय बनाया जाए। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोर्ट की स्थापना के लिए रियायती दर पर काफी भूमि उपलब्ध कराई है।