पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्फर्मेशन के लिए शिक्षकों से मांगा रिकॉर्ड

कन्फर्मेशन के लिए शिक्षकों से मांगा रिकॉर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेपीएससी से वर्ष 2008 में नियुक्त शिक्षकों की सेवा नियमितिकरण का मामला

इसलिए सेवा नहीं हुई नियमित

यह जानकारी मांगी है

चार विश्वविद्यालय के शिक्षक हैं कन्फर्म

भास्कर संवाददाता | रांची

रांचीयूनिवर्सिटी प्रशासन ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से वर्ष 2008 में नियुक्त शिक्षकों की सेवा अभी तक कन्फर्म नहीं की है। नियुक्ति के छह साल बाद आरयू प्रशासन ने कन्फर्मेशन कमेटी गठित की है। अब कॉलेजों से इन शिक्षकों के बारे में विस्तृत ब्योरा मांगा गया है, ताकि आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

हालांकि शिक्षक इसे रांची विवि की नौटंकी करार दे रहे हैं। क्योंकि दो बार पहले भी इस बैच के शिक्षकों से कागजात मांगे गए थे, लेकिन कन्फर्मेशन की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई। इनका कहना है नियुक्ति के एक साल बाद ही सेवा नियमित हो जानी चाहिए थी। अब एक बार फिर नियुक्ति से संबंधित ब्योरा मांगना समझ से परे है।