पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन वर्षों में ग्रामीण जलापूर्ति के तहत मिले 634.89 करोड़

तीन वर्षों में ग्रामीण जलापूर्ति के तहत मिले 634.89 करोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | वित्तीयवर्ष 2012-13 से तीन वर्षों में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत झारखंड को 634.89 करोड़ रुपए दिए हैं। यह राशि राज्य के लिए आवंटित मूल राशि 527.23 करोड़ की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। उक्त जानकारी पेयजल स्वच्छता मंत्री वीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा में सांसद परिमल नाथवाणी के सवालों के जवाब में दी। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण जलापूर्ति राज्य का मसला है और इस बाबत एनआरडीडब्लूपी के तहत उसे पूरी शक्ति प्राप्त की है। जिसमें योजना तैयार करना, उसकी स्वीकृति और क्रियान्वयन शामिल है।