- Hindi News
- रांची| शहरमें रोड और नाली का निर्माण कराने के लिए
रांची| शहरमें रोड और नाली का निर्माण कराने के लिए
रांची| शहरमें रोड और नाली का निर्माण कराने के लिए नगर विकास विभाग ने नगर निगम को कुल 22 करोड़ रुपए दिए हैं। यह राशि वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए दी गई है। हालांकि, साल के छह माह बीत चुके हैं लेकिन फंड के उपयोग की कोई योजना अब तक नहीं बनी है। दूसरी ओर, निगम में पार्षदों के बीच फंड बंटवारे पर खींचतान चल रही है। जब तक यह मामला हल नहीं होता, रोड और नाली का निर्माण अटका रहेगा। मेयर आशा लकड़ा ने इस पर नगर विकास सचिव से मिलकर समस्या के समाधान की बात जरूर कही है।
रोड निर्माण के लिए मिला फंड