झारक्राफ्ट ने पेश किया स्पेशल ऑफर
रांची| दुर्गापूजाके अवसर पर झारक्राफ्ट ने स्पेशल ऑफर पेश किया है। मेन रोड स्थित झारक्राफ्ट के मेगा स्टोर अन्नपूर्णा में लकी ड्रॉ और बंपर धमाका का आयोजन किया जाता रहेगा। 1000 रुपए से ऊपर की खरीदारी पर कूपन मिलेगा। लकी ड्रॉ प्रति दिन होगा। इसमें कपड़े, होम फर्नीशिंग उत्पाद, हर्बल उत्पाद, लेदर उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट आदि जीते जा सकेंगे। बंपर धमाका दशहरा में होगा। इसमें 1.5 टन एसी, माइक्रोवेव या मिक्सर ग्राइंडर मिलेंगे।