पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुट्टू और इरबा की टीमें जीतीं

चुट्टू और इरबा की टीमें जीतीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजादफुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित छठे महात्मा गांधी सद्भावना गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को जेजे क्लब चुट्टू और हाजी अब्दुर रज्जाक अंसारी क्लब, इरबा ने जीत दर्ज किए।

सीठियो मैदान में खेले गए पहले मैच में चुट्टू ने लोधमा चुडू को 3-0 से हराया। खेल के 10वें मिनट में जुगेश मुंडा ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। पहले हाफ के खेल समाप्ति तक चुट्टू की टीम 1-0 की बढ़त बनाई रखी। 35वें मिनट में आदिल अंसारी ने हेड से बेहतरीन गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। दो गोल से पिछड़ने के बाद लोधमा के खिलाड़ियों ने गोल करने को लेकर कई हमले किए लेकिन सफल नहीं हो पाए। 45वें मिनट में आदिल ने एक और गोल कर टीम को शानदार 3-0 की जीत दिला दी। दूसरे मैच में इरबा ने कड़े मुकाबले में हरमू अकेडमी को 1-0 हराया। पहले हाफ के आठवें मिनट में इरबा की ओर से एक मात्र गोल सुमित ने किए। इससे पहले विधायक बंधु तिर्की और तांबा स्पोर्ट्स के विल्सन छोटू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मौके पर कृष्णा मोहन सहित आजाद फुटबॉल क्लब के सदस्य शामिल थे।