पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची, सिमडेगा और गुमला सेमीफाइनल में

रांची, सिमडेगा और गुमला सेमीफाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य स्तरीय नहेरू हॉकी प्रतियोगिता: लातेहार, खूंटी की टीमें हारीं

खेलकूदएवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के तत्वावधान में गुरुवार को मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई।

प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में बरियातू, लचरागढ़, सिमडेगा एवं गुमला की आवासीय सेंटर ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल मैच गुमला सेंटर एवं सिमडेगा सेंटर के बीच तथा दूसरा सेमीफाइनल मैच बरियातू हाॅकी सेंटर और लचरागढ़ हॉकी सेंटर के बीच खेला जाएगा। गुरुवार को खेले गए मैच में रांची ने लातेहार को 1-0, हजारीबाग ने पश्चिम सिंहभूम को 4-0, गुमला हॉकी सेंटर ने सिमडेगा को 8-0, गुमला सेंटर ने हजारीबाग को 6-0, गुमला ने खूंटी को 1-0, लचरागढ़ सेंटर ने लोहरदगा को 9-0 तथा बरियातू हॉकी सेंटर ने गुमला को 7-0 से पराजित किया। अंडर-14 बालक टीम का मैच 26 सितंबर को खेले जाएंगे। भाग लेने के लिए लगभग 13 टीमें रांची पहुंच चुकी हैं। राज्यस्तरीय नेहरू हाकी प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य के खेल निदेशक ददन चौबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम का संचालन साझा के सहायक प्रशासक सह आयोजन सचिव सरवर इमाम ने किया। इस अवसर पर पूर्व ओलंपियन सिलवानुस डुंगडुंग, मनोहर टोपनो, असुंता लकड़ा, एसके मोहंती, बी. महापात्रा, सुशील कुमार, योगेश प्रसाद, फुलकेरिया नाग, कलेश्वर गोप, प्रतिमा बरुआ, अंजलुस तिर्की, सुरीन बड़ाईक, शिवमुनि प्रसाद सहित खेलप्रेमी उपस्थित थे।