- Hindi News
- शोक सभा में बहादुर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
शोक सभा में बहादुर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
रांची| झारखंडतलवारबाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष बहादुर सिंह के निधन पर गुरुवार को संघ के अध्यक्ष नुरूल होदा की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित हुई। इसमें झारखंड टेबल टेनिस संघ, झारखंड रायफल संघ एवं अन्य खेल संघों के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजिल भी दी। मौके पर शोक व्यक्त करने वालों में शिवकुमार सिंह, जय कुमार सिन्हा, नुरुल होदा, एडवोकेट राजेश, सुहैल अहमद, संजेश मोहन ठाकुर, सुरेश कुमार, चंचल भट्टाचार्य, मानस सिन्हा, बीएन मिश्रा, रंजीत मेहता, संजय कुमार सहित संघ के सदस्य शामिल हैं।