झारखंड की बेला घोष ने जीता स्वर्ण पदक
रांची|गोवा मेंसंपन्न राष्ट्रीय सीनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में झारखंड की बेला घोष ने 63 कि.ग्रा. वर्ग में 327 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इससे पूर्व भी बेला घोष ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर चुकी है। इनके प्रदर्शन पर झारखंड पावर लिफ्टिंग संघ के महासचिव इंद्रजीत सिंह, एडीजी कमलनयन चौबे सहित संघ के सदस्यों ने बधाई दी है।