एडवांस राशि लेकर गायब हुए कारीगर
दुर्गापूजाकी तैयारी अंतिम चरण में है। पूजा उत्सव का श्रद्धालु बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर पूजा कमेटियों के सदस्य दिन रात मेहनत कर पूजा-पंडाल की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन नेताजी नगर कांटाटोली, चंद्रशेखर आजाद क्लब मेन रोड, यूथ क्लब महावीर चौक और संग्राम क्लब कचहरी चौक की पूजा कमेटियों की सारी तैयारियों पर पंडाल बनाने वाली कंपनियों ने पानी फेर दिया है। जबकि इन कंपनियों ने अग्रिम राशि ली थी, उसके बाद भी अपना कारीगर नहीं भेजा। जब आयोजक कंपनी संचालक गांव पश्चिम बंगाल पहुंचे, तो वो गायब मिला। इधर, नेताजी नगर कांटाटोली के प्रभारियों ने बताया कि इस संबंध में वे अन्य कमेटियों के साथ मिलकर पूजा बाद मां शीतला डेकोरेटर्स के विरुद्ध पुलिस में धाेखाधड़ी की शिकायत करेंगे।
एक अच्छा सा पंडाल बना दो
मेरे साथ धोखा हुआ है
मेरेसाथ धोखा हुआ है। पिछले साल चंद्रशेखर आजाद क्लब, त्रिकोण हवन कुंड, कॉसमॉस क्लब का काम किया था, लेकिन पूरा पेमेंट नहीं मिला। मेरा पांच-छह लाख रुपए फंसा हुआ है। मैं एडवांस के पैसे लौटा दूंगा। पंचाननदास, मांशीतला डेकोरेटर्स।
हमारा बजट गड़बड़ाया
हमनेबजट बनाकर काम शुरू किया था। सितंबर के पहले सप्ताह में जब हमें लगा कि हमारे साथ धोखा हुआ है, तब हमने दूसरी व्यवस्था करनी शुरू कर दी। अब आसनसोल का एक ग्रुप यहां काम कर रहा है। पूजा के बाद हम मां शीतला डेकोरेटर्स के खिलाफ शिकायत करेंगे। गौतमघोष, अध्यक्ष,नेताजी नगर, कांटाटोली।
बंगाल के पंचानन को सौंपा था काम
दो महीने पहले ही आयोजकों ने पश्चिम बंगाल, खेजुरी के पंचानन दास को काम सौंपा था। एडवांस बुकिंग के लिए किसी ने 30,000 तो किसी ने 80,000 रुपए तक उन्हें दिया था। लेकिन जब सितंबर के पहली तारीख तक कोई नहीं पहुंचा, तो आयोजकों को फोन पर पंचानन ने एक-दो दिन में काम शुरू करने का आश्वासन दिया। उसके बाद भी काम शुरू नहीं हुआ, तो आयोजक दास के गांव गए, पर वो वहां नहीं मिले। उनके घर वालों ने भी सही जानकारी नहीं दी।