गोली चलने की अफवाह से परेशान रही पुलिस
रांची | चुटियाथाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड में रविवार को बीमारी से एक भिखारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। भिखारी की मौत के बाद पुलिस को सूचना मिली कि स्टैंड में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस आनन-फानन में स्टैंड पहुंची और देखा तो युवक का शव पड़ा हुआ है पर उसे गोली नहीं मारी गई थी। कुछ लोगों को मौके पर बुलाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि वो भिखारी था। उसकी मौत बीमारी से हुई है।